फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने बरामद किया 10 बोतल शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। आरपीएफ ने शुक्रवार को ट्रेन से 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि कांस्टेबल इंद्रजीत यादव और कांस्टेबल शेषनाथ यादव शुक्रवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से ड्यूटी के दौरान अवध एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19037 से अग्रिम ड्यूटी रेलवे स्टेशन सिसवा बाजार व खड्डा जा रहे थे। उसी दौरान गाड़ी संख्या 19037 में निगरानी के दौरान गाड़ी के कोच के शौचालय के पास एक सफेद रंग की बोरी देखी। उसके बारे में अगल-बगल बैठे यात्रियों से पूछ-ताछ की, लेकिन किसी ने उसके पहचानने से इन्कार कर दिया। आरपीएफ कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसमें 10 बाेतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। रेलवे पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें