कसया। डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस क्रम में शुक्रवार को तहसील कसया क्षेत्र में 35 स्थानों पर आयोजित की गई। जिसमें नोनियापट्टी, सपहा, कुडवा उर्फ दिलीपनगर, गुरवलिया, गोबरही, खरदेवा, सठियाव, चौराखास, फाजिलनगर, लक्ष्मीपुर मिश्र, गोपालगढ़, परसहवा, रहसू शुमालीपट्टी, बैरिया राजा सहित 32 गांवों में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इसमें कुल 192 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 149 शिकायतों के शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिए गए।
इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।