फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरपीएफ ने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Mon, 12 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रेल पुल का निरीक्षण करती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कप्तानगंज। आरपीएफ कप्तानगंज ने रविवार को विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थों और सुरक्षा को लेकर कप्तानगंज-नरकटियागंज रेल मार्ग और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर औचक निरीक्षण किया और जागरूक किया। कप्तानगंज आरपीएफ के उपनिरीक्षक गुलाब सरोज, सहायक उपनिरीक्षक आनंद सिंह और सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार राय के नेतृत्व में स्टाफ व हेड कांस्टेबल विजय बहादुर गौड़ व कांस्टेबल संजीव गौतम, विजय सरोज, स्वान रैम्बो ने कप्तानगंज स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, पीआरएस, सर्कुलेटिंग एरिया व गाड़ी संख्या 15002 में ज्वलनशील पदार्थ व विस्फोटक सामग्री की चेकिंग की। इस चेकिंग सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद पनियहवा-वाल्मीकि नगर के मध्य रेलवे पुल संख्या 50 का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें