फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरपीएफ ने पकड़ी 20 हजार की अंग्रेजी शराब

Thu, 22 May 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर से नरकटियागंज को जाने वाली सवारी गाड़ी से मंगलवार को आरपीएफ कप्तानगंज के सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने लावारिस हालत में रखी 20 हजार की अंग्रेजी शराब पकड़कर आबकारी विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन

सवारी गाड़ी मंगलवार को शाम पांच बजे के करीब सिसवा बाजार और खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी कि ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार की निगाह लावारिस हालत में रखे एक पीले रंग के बोरे पर पड़ी। खड्डा रेलवे स्टेशन पर बोरा उतार कर कप्तानगंज लाया गया, जिसकी तलाशी की गई तो लगभग 20 हजार रुपये की कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि जो अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में मिली थी जिसको आबकारी विभाग को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें