फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम से निजात के लिए हाटा में रूट डायवर्जन लागू, 15 नवंबर से बदलेगा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा में बाघनाथ तिराहा, नहर पुलिया और कसया तिराहे से हाईवे पर जाने पर रोक
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने तक लागू रहेगी व्यवस्था, एनएचएआई अफसर के साथ पहुंचे सीओ
हाटा। कस्बे में निर्माणाधीन दो ओवरब्रिज के चलते लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रूट डायवर्जन लागू किया है। शनिवार को पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने दोनों निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद यातायात व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया। नई व्यवस्था आज से ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक लागू रहेगी।
हाटा कस्बे में दो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते कस्बे में दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। अमर उजाला ने इस समस्या को लेकर पेज नंबर तीन पर ''जाम से बाजार की रौनक गायब, त्योहारी सीजन में कारोबार प्रभावित'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर शनिवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार के निर्देशन में सीओ कसया डॉ. अजय कुमार सिंह, हाटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार और एनएचएआई के साइट इंजीनियर चिन्मय दुबे ने दोनों निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण और मंथन के बाद तीन प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया।
ऐसे गुजरेंगे वाहन
बाघनाथ तिराहा: यहां से मोटरसाइकिल, टेंपो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर, बस और ट्रक समेत किसी भी प्रकार के वाहन को हाईवे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
बीओबी नहर पुलिया: यहां से हाटा कस्बे के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कसया तिराहा: थाना गेट के सामने स्थित इस तिराहे से वाहनों को सीधे हाईवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को किनारे बनी सर्विस रोड से होकर करीब एक किलोमीटर आगे जाने के बाद मुख्य सड़क पर चढ़ना होगा।
विज्ञापन

वर्जन
रूट डायवर्जन के तहत सभी संबंधित स्थानों पर यातायात पुलिस और थाने का पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहन चालकों और आमजन से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की गई है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान जाम से बचा जा सके और आवागमन सुरक्षित बना रहे।
डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें