कसया। रोटरी क्लब ने मंगलवार को स्वर्गीय भगवती देवी की स्मृति में सीएचसी कसया में ऑटोमेटेड बेड उपलब्ध कराया। इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजाें को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी।
रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि रोटरी के सदस्य पवन अग्रवाल की माता भगवती देवी के स्मृति में सीएचसी के मरीजों की सुविधा के लिए सेमी ऑटोमेटेड बेड दिया गया है। इससे इमरजेंसी वार्ड में आए मरीजों के इलाज में सुविधा हो सके। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने ऐसे सामाजिक संगठनों का समाज में होना बहुत ही अनमोल बात है। इस दौरान अजय सिंह, विजय कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, विजय कृष्ण द्विवेदी, विशाल शर्मा, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।