श्रीनगर और कुशीनगर के रोटरियन फ्लैग प्रदान करते।
कसया। दो अलग-अलग प्रांत कश्मीर के रोटरी क्लब श्रीनगर सिटी एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर ने ''इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग'' का आयोजन बुधवार को श्रीनगर स्थित होटल में किया गया। इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था। दोनों क्लबों ने सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। उसके बाद रोटरी फ्लैग का आदान प्रदान भी किया। इस दौरान रोटरी क्लब श्रीनगर सिटी के अध्यक्ष सुजाथा सलीम, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, पूर्व सह-सचिव अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।