फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 घंटे तक शहर के आधे हिस्से की बिजली गुल, गर्मी से बिलबिला उठे लोग

Fri, 14 Jun 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। इस सीजन के सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार को शहर के आधे हिस्से की बिजली गुल हो गई। करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति छप होने से लोग गर्मी से बिलबिला उठे। लोगों ने बिजली निगम के सीयूजी नंबर पर फोन कर वजह जानने की कोशिश की तो पता चला कि बेलवा चुंगी पर हाईटेंशन तार को बदला जा रहा है। शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाएगी। बावजूद इसके, रात नौ बजे तक शहर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों के घरों में लगा इन्वर्टर भी जवाब दे गया। पानी की टंकियां भी खाली हो गईं। शाम ढलने के बाद घरों में अंधेरा छा गया। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जनरेटर चलाकर काम निपटाना पड़ा। लोगों का कहना था कि गर्मी की शुरुआत से ही शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। जून में यह तीसरी बार है, जब लंबे अंतराल तक आपूर्ति बाधित कर दी गई। प्रचंड गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के सहस्र बाहु अर्जुननगर, कसरा टोली, सरदार पटेल नगर, लाजपत नगर, जगदीशपुरम कॉलोनी, बेलवा चुंगी, नोनियापट्टी और खिरिया टोला आंशिक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति सुबह साढ़े आठ बजे अचानक बंद हो गई। लोगों को लगा कि अभी कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी। मगर, दोपहर तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी तो लोगों ने बिजली निगम के सीयूजी नंबर पर फोन कर वजह जानने की कोशिश की। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि बेलवा चुंगी के समीप हाईटेंशन तार बदला जा रहा है। इससे आपूर्ति बंद है। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लेकिन रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इधर, दिन के वक्त पारा चढ़ता गया तो लोगों के घरों में लगा इन्वर्टर भी जवाब दे गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जेनरेटर चलाकर जरूरी काम निपटाए गए। लोग घरों में बिजली बंद होने के बाद गर्मी से परेशान हो उठे। पानी की टंकियां खाली हो गईं। छांव तले बैठकर लोगों ने दिन के वक्त को तो गुजार लिया, लेकिन शाम ढलने के बाद भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी तो घरों में अंधेरा छा गया और लोग बिजली के आने का इंतजार करने लगे। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने की जानकारी के लिए जेई, एसडीओ और विद्युत उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन कर रहे थे तो झूठी जानकारी देकर बिजली निगम के कर्मचारी फोन काट दे रहे थे। शहर के देर रात तक आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। प्रभारी एक्सईएन रामसेवक राम ने बताया कि बेलवाचुंगी का तार जर्जर हो गया था। इसलिए बदला जा रहा है। इसके चलते शहर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। इसे ठीक कर देर रात को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


शहर को 22 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान हवा-हवाई साबित हो रहा है। पडरौना शहर में 12-12 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय आईटीआर फाइलिंग का काम चल रहा है। कटौती के कारण इन्वर्टर के जवाब देने से लैपटॉप भी बंद हो जा रहा है। ऊपर से गर्मी के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इशरत सिद्दीकी, सीए, निवासी-गोलबंर
विज्ञापन

0
पडरौना शहर की बिजली व्यवस्था छुई-मुई की तरह हो गई है। हल्की हवा चलने पर भी आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। जून में यह तीसरी बार है, जब लंबे अंतराल के लिए शहर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। अगर तार बदलने का काम गर्मी से पहले ही कर दिया गया होता तो लोगों को प्रचंड गर्मी के इस मौसम में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। -नवनीत तिवारी, निवासी-सहस्रबाहु अर्जुन नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें