कसया। रोटरी क्लब ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर महादान 9.0 अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक कर रणनीति बनाई। सचिव अजय सिंह ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से हजारों लोगों को जीवनदान मिलेगा। 10 मार्च रविवार को 11 से 4 बजे तक कसया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (डाक बंगला) के प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।अध्यक्ष वाहिद अली एवं कार्यक्रम संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी के द्वारा इस महादान अभियान में अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, संदीप रौनियार, दुर्गेश चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद