शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य को सम्मानित करते रोटरी
पकवा इनार। रोटरी क्लब कुशीनगर की तरफ से सोमवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान कार्यक्रम हुआ। क्लब के सदस्यों ने बुद्ध पीजी कॉलेज और बुद्ध इंटर कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित किया।
रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल की अगुवाई में क्लब से जुड़े लोग बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय व बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य डॉ. केपी सिंह पगड़ी, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सह-संरक्षक डॉ. एमएच खान, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल ने कहा कि शिक्षक स्वस्थ समाज के निर्माता होते हैं। उनके सम्मानित होने से समाज का सम्मन बढ़ता है। इस दौरान अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा, विजय कृष्ण द्विवेदी, राजीव तिवारी, आदिल खान आदि मौजूद रहे।