फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेन्यू के हिसाब से नहीं बनता है भोजन, शिक्षक करते हैं मनमानी

Tue, 05 Sep 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। छितौनी कस्बे के सूरजनगर मोहल्ले के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक स्कूल में मेन्यू के हिसाब से एमडीएम नहीं बन रहा है। सोमवार को नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक निषाद के औचक निरीक्षण में इसकी पोल खुली। नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की संख्या भी कम मिली।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि निरीक्षण किए तो मध्याह्न भोजन में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई। 613 बच्चों में से 404 ही उपस्थित थे। रोटी-सब्जी की जगह दालपीठा बना था। संख्या के हिसाब से कम सामग्री प्रयोग करने की बात भी सामने आई है। चेयरमैन ने कहा कि बच्चों के भोजन में बड़ी गड़बड़ी मिली है।
छितौनी नगर पंचायत के सूरजनगर कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को एमडीएम मेन्यू के हिसाब से नहीं देने की शिकायत चेयरमैन से कई दिनों से अभिभावक कर रहे थे। सोमवार को दोपहर में चेयरमैन स्कूल पहुंचे। बच्चों के लिए दालपीठा बना था, जबकि मेन्यू के हिसाब से सोमवार को रोटी-सब्जी बननी थी। स्कूल में 613 बच्चों का नामांकन है, जबकि 404 बच्चे ही मौजूद थे। चेयरमैन ने बताया कि प्राथमिक के एक बच्चे के लिए 5.45 व जूनियर के लिए 8.17 रुपये कनवर्जन कास्ट मिलता है, लेकिन यहां पर कटौती की जाती है। बच्चों की मौजूदा संख्या व नामांकन में काफी अंतर है। जांच के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

00000
प्रधानाध्यापक बोले-
प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश गुप्ता का कहना है कि आठ रसोइया हैं। वे आज देर से आई हैं। इसलिए रोटी बनाना संभव नहीं था। दालपीठा बना था। कुल 404 बच्चों के लिए 25 किलो आटा व ढाई किलो दाल का प्रयोग किया गया है। आगे से गड़बड़ी नहीं होगी।
00
बीइओ ने मांगा स्पष्टीकरण
खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें