कसया। रोटरी क्लब ने सोमवार को पुलिस चौकी पर कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड को छाता वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करना था। इस दौरान संरक्षक राकेश जायसवाल, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, हेमंत गर्ग, रंजीत श्रीवास्तव, टीएसआई रमेश सिंह यादव, श्याम धनी यादव, सुनील कुमार पांडेय, वीरेंद्र यादव, सुमित गौड़, सत्यम पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद