फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार प्रतिबंधित पशु मुक्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली हाटा, कप्तानगंज व साइबर थाने की पुलिस ने चार प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराते हुए तीन अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पशु तस्कर हथियार से लैस थे। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी थी। पुलिस टीम ने मझना नाला के पास से तीनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मैजिक वाहन, तमंचा, मोबाइल फोन व पांच हजार नकदी बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि प्रतिबंधित पशुओं को लेकर अंतरराज्यीय तस्कर कहीं जा रहे हैं। कोतवाली हाटा, कप्तानगंज व साइबर थाने की पुलिस सतर्क हो गई। एनएच-28 के पास मझला नाला ढलान से 20 कदम दूर कूड़ा घर के समीप पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई। कुछ ही देर बाद एक मैजिक आता दिखा। पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो चार प्रतिबंधित पशु मिले। उसमें सवार पशु तस्कर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पकड़े गए तस्करों की पहचान इब्राहिम अंसारी निवासी गड़हिया मोहन थाना तरयासुजान, मुन्ना कुमार गुप्ता निवासी उसहरी थाना बरियारपुर जिला देवरिया व विशाल प्रसाद निवासी महुआ पाटनधार थाना बरियारपुर जिला देवरिया के रूप में की गई। इनके पास से प्रतिबंधित पशुओं के अलावा दो मैजिक वाहन, दो मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, कारतूस, पशुओं को काटने का उपकरण और अपराध से अर्जित पांच हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना इब्राहिम अंसारी अपने गुर्गों मुन्ना व विशाल के साथ सीमावर्ती जनपदों से पशुओं को चोरी करता है। वाहनों से तस्करी कर बिहार पहुंचाता है। वहां पशुओं को काटकर मांस बेचता है। इस कृत्य से अर्जित अवैध धन को तीनों आपस में बांट लेते हैं। तीनों से पूछताछ व उनके मोबाइलों से मिले डाटा के आधार पर अन्य पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। पशु तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में हाटा इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह, साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत, अमित शर्मा, एसआई श्रीप्रकाश राय, कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार शामिल रहे।
0
सरगना इब्राहिम पर दर्ज हैं दस केस
अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह के सरगना गड़हिया मोहन निवासी इब्राहिम के खिलाफ दस केस दर्ज हैं। नौ केस सिर्फ तरयासुजान थाने में दर्ज हैं। जबकि एक मामला हाटा कोतवाली में दर्ज किया गया है। आर्म्स एक्ट के अलावा एनडीपीएस व पशु तस्करी के कई मामलों में इब्राहिम संलिप्त है। इसके गुर्गे मुन्ना कुमार गुप्ता व विशाल प्रसाद के खिलाफ एक-एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें