फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तोड़ते समय छत गिरी, दो बेटों की मौत, पिता घायल

Mon, 08 Apr 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला/लक्ष्मीगंज(कुशीनगर)। हरपुर कुंवर छपरा गांव में मकान की छत तोड़ते समय रविवार को मलबे में पिता और दो पुत्र दब गए। गांव वालों की मदद से तीनों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पिता जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर कुंवर छपरा गांव निवासी शंकर खटीक (70) सुबह करीब आठ बजे अपने बेटे शंभू खटीक (45) और प्रभु (35) के साथ जर्जर हो चुके मकान की छत तोड़ रहे थे। इस दौरान अचानक पूरा मकान गिर गया और मलबे में तीनों दब गए। शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने तीनों को किसी तरह बाहर निकाला और रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे। सूचना पर रामकोला पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। शंभू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन घर वालों को विश्वास नहीं हुआ। तीनों को एंबुलेंस से लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने भी शंभू को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान उसका छोटा भाई प्रभु भी दम तोड़ दिया, गंभीर रूप से घायल पिता का इलाज चल रहा है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि छत तोड़ते समय मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें