फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार सेवकों ने सीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन

Thu, 24 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति की तरफ से बुधवार को सीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन कप्तानगंज के एडीओ आईएसबी को सोंपा गया। इसमें मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
मुख्यमंत्री को संबोधित एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में संघर्ष समिति ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने कहा कि चार अक्तूबर 2021 को आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों के लिए कई घोषणाएं की थीं। लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। रोजगार सेवकों ने हिमाचल, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह मानदेय बढ़ाने, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने और कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक/दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके आश्रित को सेवा में समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संतोष कुमार सिंह, नरसिंह कुमार, गुलाबचंद भारती, विनोद दुबे, अशोक साहनी, बाबूलाल, रवि प्रताप शर्मा, रमेश सिंह, संगीता यादव, रिंकी पटेल, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें