फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों ने अदा की अलविदा की नमाज

Fri, 01 Jul 2016 11:00 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
नमाज - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। अलविदा की नमाज पडरौना नगर सहित जनपद के सभी हिस्सों में स्थित मस्जिदों में पूरी शिद्दत से अदा की गई। रोजेदारों ने देश की तरक्की और अवाम की खुशहाली के लिए मस्जिदों में सजदा किया तथा दुआएं मांगीं। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


पडरौना नगर की जामा मस्जिद, छावनी की मदीना मस्जिद, मुगलपुरा, जमालपुर, नौका टोला, दालमंडी, पोस्टआफिस गली, खिरिया टोला और गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज के निकट स्थित मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इन मस्जिदों में शुक्रवार को दिन के एक बजे से सवा दो बजे तक तय समय पर रोजेदारों ने नमाज पढ़ी। नगर के छावनी मुहल्ले में स्थित मदीना मस्जिद में कारी यूसुफ और पडरौना की जामा मस्जिद में कारी अफजल ने नमाज पढ़ाई। इस बीच रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की और अवाम की खुशहाली की दुआ मांगी। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय की अगुवाई में पुलिस और पीएसी के जवानों ने सुबह फ्लैगमार्च किया। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें