तमकुहीराज। कुशीनगर जिले में होली और रमजान को लेकर जगह-जगह पीस कमेटी की बैठक हुई। इसी क्रम में तमकुहीराज कस्बा स्थित थाना परिसर में सीओ तमकुहीराज अमित कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक की गई। उन्होंने मौजूद लोगों से होली एवं रमजान के त्योहार को लेकर तैयारियों एवं समस्या के बारे में जानकारी
सीओ तमकुहीराज ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ दोनों समुदाय के लोग त्योहार मनाएं। किसी भी समस्या की स्थित मेंं तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। अराजक तत्वों से निपटने के पर्याप्त पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पूर्व से दोनों वर्गों के लोग आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द से पर्व को मनाते आए हैं। ये परंपरा आगे भी कायम रहे। पुलिस हमेशा सहयोग के लिए मौजूद रहेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने दोनों त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तमाम बिंदुओं पर अपना सुझाव दिए। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसर, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि कोई वाद विवाद या मनमुटाव हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि उसका निस्तारण किया जा सके। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही थाना परिसर में पीस कमेटी के बैठक एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने आपसी एकता और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें त्योहार में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, चौरा खास थाने में शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा ने लोगों से व्यवस्था बनाने में मदद के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला थाने में पीस कमेटी की बैठक में एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति शरारत करें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस खुद कार्रवाई करेगी।