पडरौना। प्रयागराज के अलावा जिले के पनियहवा में लगने वाले माघ मेले के लिए परिवहन निगम प्रशासन की तरफ से खास तैयारियां की गई हैं। जिले से प्रयागराज तक बसें संचालन के लिए बसों को चिह्नित करने के साथ जिले में आयोजित माघ मेला तक बसाें का संचालन किया जा रहा है। माघ मेले में बड़ी संख्या में स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ती है।
इनके लिए बड़ी संख्या में बसों की जरूरत होती है। इसके लिए परिवहन निगम ने डिपो की तरफ से बसों को प्रयागराज भेजने की तैयारी कर ली है। पडरौना डिपो में निगम की तरफ से 39 और अनुबंधित की 21 बसों का संचालन होता है। इनमें से निगम की 30 बसें प्रयागराज जाएंगी।
शेष नौ बसों को जिले के पनियहवा स्थित नारायणी नदी के किनारे आयोजित चिन्हित किया गया है। एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज और पनियहवा जाने वाली बसों को चिन्हित कर दिया है। इनको चिन्हित स्थल पर तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा बसंत पंचमी पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बसों का संचालन होगा।