फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली और लखनऊ के लिए रोडवेज ने बढ़ाई एक-एक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। दीपावली पर घर आने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
इसके अलावा दिल्ली और लखनऊ से लोगों को घर आने में परेशानी न हो, इसके लिए पडरौना से लखनऊ और पडरौना से दिल्ली के लिए एक-एक अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं।
पडरौना डिपो की तरफ से 25 निगम और 20 अनुबंधित समेत कुल 45 बसों का संचालन होता है। इसमें सामान्य दिनों में लखनऊ के लिए चार और दिल्ली के लिए एक बस का संचालन होता है। शेष बसें पडरौना से गोरखपुर और पडरौना से देवरिया के लिए संचालित होती हैं। सामान्य दिनों में पडरौना डिपो से चार से पांच हजार यात्री हर दिन यात्रा करते हैं, लेकिन दिवाली और छठ पर्व पर बड़े शहरों से लोग घर आने लगे हैं। इसकी वजह से सामान्य दिनों की अपेक्षा डेढ़ गुने यात्री बढ़ गए हैं। इस समय हर दिन छह से सात हजार से अधिक यात्री रोडवेज की बसों से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए पडरौना से गोरखपुर और पडरौना से देवरिया समेत अन्य लोकल रूटों पर संचालित बसों के दो से तीन फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ के लिए अब चार की जगह पांच और दिल्ली के लिए एक जगह दो बसों को नियमित भेजा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की तरफ से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई है। डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि लंबी दूरी की बसों से यात्रा करने वाले हर दिन 10 से 15 लोग ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें