पडरौना में जुलूस निकालते कर्मचारी। संवाद
पडरौना। राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने शहर के बावली चौक से डग्गामार वाहन संचालन के विरोध में जुलूस निकाला। इसमें कर्मचारियों ने पडरौना और कसया बस स्टेशन की एक किलोमीटर की परिधि में संचालित डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग की।
जुलूस की अगुवाई कर रहे रामख्याली सत्यार्थी ने कहा कि पडरौना और कसया स्थित बस स्टेशन के बाहर तक प्राइवेट बस और अन्य वाहन चालक सवारी बैठाते हैं। इसका विरोध करने पर प्राइवेट वाहन चालक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इन प्राइवेट वाहन चालकों के बस स्टेशन के आसपास सवारी बैठाने से डिपो की आय में भी नुकसान होता है। इसके बाद परिवहन निगम के कर्मचारी शहर के बावली चौक से सुभाष चौक स्थित बस स्टेशन तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसमें बस स्टेशन के एक किलोमीटर की परिधि में सभी तरह के डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग की।