फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोडवेज चालकों की छुट्टियां रद्द, चलेंगी अतिरिक्त बसें

Thu, 07 Aug 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। डिपो से 32 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर होगा। इन बसों को लोकल रूटों के अलावा लंबी दूरी तक संचालन के लिए अतिरिक्त बसों को संचालन किया जाएगा। इन बसों में तैनात चालकों व परिचालकों की सात से 13 अगस्त तक रोटेशन प्रणाली के तहत डिपो पर ड्यूटी लगाई गई है। सभी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। एक सप्ताह तक लगातार ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले चालक व परिचालकों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। प्रोत्साहित राशि योजना को लागू किया गया है।
विज्ञापन

नौ अगस्त को रक्षाबंधन और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टी है। दोनों पर्वों पर यात्रियों का आवागमन बढ़ जाएगा। पडरौना डिपो में 32 बसें निगम की हैं। इसके अलावा 18 अनुबंधित हैं। डिपो से गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, कानपुर और दिल्ले के लिए बसों का संचालन होता है। अधिकांश बसें गोरखपुर व देवरिया समेत अन्य लोकल रूटों पर संचालित होती हैं। रक्षाबंधन पर बहने भाइयों को राखी बांधने उनके घर जाएंगी। ऐसे में बहनों की सुविधा के लिए डिपो ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने का दावा किया है जो रक्षाबंधन के त्योहार के चलते ऑन रोड रहेंगी। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी चालक व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही डिपो से दिल्ली और लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें