फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब पडरौना से देवरिया के लिए हर आधे घंटे पर मिलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना से देवरिया जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस मार्ग पर जल्द ही पडरौना डिपो से रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर आधे घंटे पर बस उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। पडरौना डिपो से निगम और अनुबंधित कुल 40 बसों का संचालन होता है। अभी तक डिपो की ओर से पडरौना-देवरिया मार्ग पर बसों का संचालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को बसों की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है।
अब इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। नियमित अंतराल पर बसें उपलब्ध होने से लोगों को बस के इंतजार में ज्यादा समय नहीं बिताना पड़ेगा। साथ ही, निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम हो सकती है। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि पडरौना से देवरिया के लिए हर आधे घंटे पर बस उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता और मांग के आधार पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि जरूरत के अनुसार परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भी मांग के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें