फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो करोड़ से सड़कें होगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर को उत्तर प्रदेश राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा मलिन बस्ती की विकास योजना के तहत नगर के विभिन्न मलिन बस्तियों वाले वार्डों में नाली और सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


स्वीकृत धनराशि से मलिन बस्तियों में जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। नई सड़कों के निर्माण से नगर क्षेत्रों को बेहतर बाजार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, वहीं शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ नगर का नियोजित विकास सुनिश्चित होगा। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के कई वार्डों में विकास कार्यों के लिए धन की स्वीकृति मिलने से मलिन बस्तियों की स्थिति में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें