पडरौना। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए सांसद विकास निधि से पांच गांवों में आरसीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 50.50 लाख रुपये खर्च होंगे। विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। सेवरही क्षेत्र के पिपरा उर्फ तितला में पांच लाख रुपये और मठिया मिश्र में आठ लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। इसी तरह मोतीचक क्षेत्र के तुर्कडीहा में 9.50 लाख रुपये, पडरौना क्षेत्र के कोहड़ा में नौ लाख रुपये और हाटा क्षेत्र के मुंडेरा में नौ लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण होगा। सांसद विजय कुमार दुबे ने इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।