फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी समारोह के बीच घर की नाली में दिखा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के मटखन्ना टोला में सोमवार रात अक्षयवर भारती के घर के नाली में मगरमच्छ दिखने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अक्षयवर भारती के घर में शादी समारोह चल रहा था। सोमवार रात करीब दस बजे घर के अंदर नल के पास बने नाली में बच्चों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। उसे देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद घर के लोगों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं प्रशासक आनंद चौहान को दी। उन्होंने वन विभाग को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रस्सियों की मदद से मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ ले गई और सुरक्षित नदी में छोड़ दिया। इस संबंध में खड्डा रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें