फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में बनेगी सड़क और नाली, दूर होंगी दुश्वारियां

Fri, 23 Jan 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, परसौनी में नहर बाईपास से परसौनी जाने वाले मार्ग का सीसी मार्ग एवं आरसीसी नाली का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस विकास कार्य पर नगरपालिका परिषद द्वारा लगभग 15 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

वार्डवासियों की ओर से उक्त मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। बरसात के मौसम में कीचड़, जलभराव और नाली के अभाव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क एवं नाली निर्माण का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें