फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कौशल किशोर शाही के नाम पर हुआ मार्ग का नामकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया से देवीपुर जाने वाला दो किमी लंबा मार्ग अब कौशल किशोर शाही मार्ग के नाम से जाना जाएगा
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। गुरवलिया से देवीपुर जाने वाले करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत कौशल किशोर शाही के नाम पर किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से किए गए नामकरण के बाद मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर मार्ग का नामकरण कराने में उनके नाती एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश शाही और पीडब्ल्यूडी में कार्यरत रामेश्वर मिश्र का विशेष प्रयास रहा। उनके प्रयासों से मार्ग को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम मिला। इससे क्षेत्र में उनके योगदान और स्मृतियों को संजोने की पहल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण करना उनके योगदान को सम्मान देने का सराहनीय प्रयास है। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण की जानकारी मिलेगी। डॉ. आलोक शाही ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान दुदही प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गोड, मोनू सिंह, राकेश शाही, बच्चा शाही, मोहित शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें