फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर भरा बारिश का पानी, गड्ढे में गिरी कार

Sat, 28 Sep 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। लगातार बारिश से सरगटिया चौराहा के पास सड़क टूट गई और पानी भर गया। इधर से गुजरने वाले कई राहगीर घायल हो गए। जिला पंचायत सदस्य की कार सड़क से नीचे उतर गई। नाराज लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। लोगोंं का कहना है कि काफी दिनों से सड़क क्षतिग्रस्त है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार संज्ञान नहीं लेते हैं। मामला बढ़ता देख प्रधान प्रतिनिधि जैनुदिन्न पहुंचे और ह्यूम पाइप की व्यवस्था की। जेई भरत गुप्ता ने जेसीबी की मदद से नाली कटवाकर पानी निकलवाया। इसके बाद अवागमन शुरू हो सका। इस दौरान पवन कुशवाहा, संतोष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा मौजूद रहे। जेई भरत गुप्ता ने बताया कि सड़क पर बारिश का पानी भर गया था। जेसीबी की मदद से निकलवाया गया। ग्राम प्रधान की ओर से होम पाइप उपलब्ध कराया गया है। बारिश खुलने पर उसे लगवा दिया जाएगा। इस स्थान पर आरसीसी सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें