फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे लाइन मार्ग पर हिचकोले खाने से राहगीर परेशान, बरसात में हालत हो जाती बत्तर

Thu, 27 Apr 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरौना। पडरौना स्टेशन रोड की दुर्दशा दूर नहीं हो रही है। करीब एक किमी लंबी यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों को गड्ढा युक्त सड़क से रेलवे स्टेशन आना-जाना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद सड़क पर बने गड्ढ़ों में पानी भर जा रहा था।
वाहन चालकों को इस रास्ते आने-जाने में अधिक दिक्कत होती है, क्योंकि सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे गड्ढ़े का पता नहीं चलता है। शहर के रेलवे लाइन के रास्ते प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं। इसी रास्ते उदित नारायण इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेेज के छात्र-छात्राएं भी जाती है। वह साइकिल से हिचकोले खाते हुए निकलती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जनाने अभिषेक, प्रमोद, राजेश, चंदन सहित कई छात्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच रेलवे लाइन के पास सड़क पर बने गड्डे में गिरकर घायल हो गए। उनका कहना था कि बरसात के समय सड़क की हालात और भी बत्तर हो जाते है।
...
ये सड़कें दे रहीं तकलीफ
शहर के अंबे चौक से बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील है। यह सड़क बिहार जाने के लिए बाईपास के रूप में उपयोग होती है, लेकिन सबसे अधिक नारकीय स्थिति इसी मार्ग की है। यह समस्या लंबे समय से है। स्टेशन रोड से बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। धर्मशाला रोड पर ही नगर पालिका कार्यालय है। उसके आसपास की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। शहर के छावनी मोहल्ले में एनएच-28 बी से निकलकर रफी अहमद किदवई नगर होते हुए छावनी पूर्वी से पुन: एनएच में मिलने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है।
...
एनएच-28बी पर जगह-जगह गड्ढे पडरौना नगर के मोगलपुर और मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के बीच एनएच-28 बी पूरी तरह टूट गई है। इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसी रास्ते लोगों को जनपद मुख्यालय, बाजार और अन्य प्रमुख स्थानों पर जाना पड़ता है। सड़क टूटने के कारण ई-रिक्शा और टेंपो के पलटने का अंदेशा बना रहता है। दो पहिया वाहन चालक भी संभलकर न चलें तो घायल हो जाएंगे। इस सड़क से कसया, जनपद मुख्यालय जाने के अलावा पडरौना शहर, रामकोला, खड्डा, पनियहवा और बिहार तक आना-जाना होता है। डीएम, सीडीओ सहित अनेक अफसर, जनप्रतिनिधि तो आते-जाते हैं। सदर विधायक का घर ही शहर में है। उनका भी प्रतिदिन इस मार्ग से आना-जाना है। इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही है।
...
भूतनाथ और ओंकार वाटिका कॉलोनी की सड़कें क्षतिग्रस्त
पडरौना शहर की भूतनाथ कॉलोनी से होकर बाईपास सड़क निकली है जो कठकुइयां रोड से निकलकर बेलवा चुंगी के रास्ते जटहां मार्ग में मिल जाती है। उस रास्ते वाहन बिहार की तरफ चले जाते हैं। भूतनाथ कॉलोनी में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों के अलावा कॉलोनी के लोगों को धूल व गड्ढों की वजह से परेशानी होती है। इसी तरह ओंकार वाटिका कॉलोनी की सड़कें भी क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान हैं।
00000
बोले राहगीर
रेलवे लाइन की सड़क वर्षो से खराब है। बरसात के समय यहां सड़क तालाब के स्थिती में बदल जाती है। इससे आए दिन राहगीर गिरकर घायल होते है। बरसात के पहले इसकी मरम्मत करा देनी चाहिए।
अशोक दरबार रोड़
00000
रेलवे लाइन रोड़ के रास्ते प्रतिदिन हजारों राहगीरों क आवागमन होता है। इसी रास्ते पढ़ने वाले बच्चे भी आते है। गड्ढे में गिरकर घायल होते रहते है। इसके लिए कई बार यहां के जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके है। लेकिन इसकी जस की तस बनी हुई है।
रमन, राहगीर
00000
बाईपास रोड की दशा कभी नहीं सुधरती। सामान्य दिनों में गड्ढों की वजह से जाने की इच्छा नहीं होती और बरसात में इस सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन

दीपक, रामकोला रोड़
00000
नगर की ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं। रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त है। इस कारण परेशानी होती है।
राकेेश यादव, राहगीर
000000
वर्जन
शहर के जो सड़कें टूटी हुई है। उसके लिए ईओ से बात की जाएगी। रेलवे लाइन की सड़क को मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारी से बात करके उसको सही कराया जाएगा।
देवीदयाल वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें