तुर्कपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के पास मंगलवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर के माफी टोला निवासी अनवर खैरटिया (37) से घर जा रहा थे। अभी वह पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित खैरटिया गांव के पास पहुंचे थे कि कुबेरस्थान की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस के मदद से उन्हें कुबेरस्थान सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। एसएचओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
...
परिवार का इकलौता चिराग थे अनवर
ट्रक की चपेट में आने से हुई अनवर पुत्र इसराइल की मौत से परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। अनवर परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी मौत के बाद पत्नी सव्या खातून और तीन बच्चों समीर अंसारी (13), सबरे आलम (11) और अफरीन खातून (9) का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी ने बताया कि वह बड़े बेटे को एक अधिकारी बनाना चाहते थे। बेटी को डॉक्टर, इसके लिए अच्छे स्कूल में दाखिला भी दिलवाया था। कोचिंग भी कराते थे। अब उनके चले जाने के बाद उनका सपना टूटकर बिखर गया।