फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की जद में आए दुकानों को हटवाया

विज्ञापन
सेवरही में सड़क निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटवाते ईओ अम्बरीष सिंह।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क निर्माण की जद में आए दुकानों को हटवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। अधिशासी अधिकारी ने सेवरही कस्बा की मुख्य सड़क निर्माण की जद में आए दुकानों को हटवाते हुए सड़क किनारे के पेड़ों को कटवा दिया। कस्बा के लोग लंबे समय से कस्बा की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत की सड़कें क्षतिग्रस्त हो हैं। इनके निर्माण की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से कई बार आंदोलन भी किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत कस्बा की सड़कों का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। सोमवार को कस्बा के मालगोदाम से रेलवे स्टेशन तक सड़क के बीच आए पेड़ों को कटवाने के साथ सड़क निर्माण की जद में आए दुकानों को हटवा दिया। अधिशासी अधिकारी अंबरीष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के साथ सड़क निर्माण की जद में आए पेड़ों को भी कटवाया गया। इस दौरान मनोज चौरसिया, विकास वर्मा, मनोज पांडेय, संतोष शुक्ल, राजेंद्र वर्मा, रविंद्र यादव, बबलू प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें