मथौली। कस्बा के विभिन्न वार्डों में शीघ्र ही सड़क और नालियों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस निर्माण कार्यों पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सड़क का निर्माण होने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
मथौली नगर पंचयात का दर्ज मिलने के बाद एक-एक कर सभी मोहल्लों की सड़क और नालियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन निर्माण कार्यों की वजह से कस्बा की तस्वीर बदल रही है। जिन मोहल्लों की सड़कें बरसात के मौसम में पानी में डूब जाती थीं, उन मोहल्लों की सड़क और नालियों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
चेयरमैन नवरंग सिंह ने बताया कि कस्बे का प्राथमिकता के आधार एक-एक कर सड़क और नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कस्बा के विभिन्न मोहल्लों की 16 सड़क और उसके किनारे नालियों का निर्माण कराने के लिए शासन की तरफ से स्वीकृति मिली है।