फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

- पनियहवा चौराहे पर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर बृहस्पतिवार की देर रात एक पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने तुर्कहां सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के खरसाल टोला निवासी दंगल कुशवाहा छितौनी अपने ससुराल आए थे। देर रात अपने साले प्रिंशु कुशवाहा के साथ पनियहवा चौराहे पर बाजार करने गए थे। वहां से घर लौटते समय पनियहवा चौराहे के पास एक छुट्टा बछड़ा अचानक उनके सामने आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक लेकर गिर पड़े। बाइक की गति तेज होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हनुमानगंज थाने के कांस्टेबल राजेश सिंह, धनंजय कुमार, सत्यनरायण राय और कमलापति तिवारी ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहां भेजवाया। वहां डॉक्टरने दंगल कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंशु का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें