फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकाल कॉलेज बंद पड़े हैं आरओ वाटर सिस्टम और प्रसाधन, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बिल्डिंग के पास लगे दो आरओ सिस्टम का है सिर्फ सहारा
विज्ञापन

वार्डों में भर्ती मरीजों सहित तीमारदारों को होती है परेशानी
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में पेयजल के लिए लगे आरओ वाटर सिस्टम चालू नहीं हैं। इसके अलावा बने हुए पुरुष व महिला प्रसाधन भी क्रियाशील नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों के बेहतर उपचार व बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए करोड़ों रुपये से आठ मंजिल की नई बिल्डिंग बनाई गई है। इस नई बिल्डिंग में हर रोज ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, जनरल वार्ड, पर्ची काउंटर, एक्स-रे जांच व ईसीजी जांच के लिए 1000-1500 मरीज व तीमारदार पहुंचते हैं। लेकिन बिल्डिंग में ओपीडी से लेकर आईसीयू व जनरल वार्ड तक पेयजल के लिए लगे आरओ वाटर सिस्टम सक्रिय नहीं हैं। बताया जा रहा है सिस्टम लगने के बाद आज तक चालू नहीं हुए नतीजा, वार्डों में भर्ती मरीज व तीमारदारों को पेयजल के बार-बार सीढ़ी से पुरानी बिल्डिंग के पास आरओ वाटर सिस्टम का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पत्नी सुनीता देवी आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। वार्ड के बाहर पेयजल के लिए आरओ वाटर सिस्टम लगा हुआ है लेकिन चालू नहीं है। पीने के पानी के लिए सुबह से दो बार सीढ़ी के रास्ते पुरानी बिल्डिंग के सामने लगे आरओ वाटर सिस्टम का चक्कर लगा चुके हैं। कॉलेज प्रशासन को जल्द आरओ वाटर सिस्टम चालू कराया जाना चाहिए।
- मुन्ना मिश्रा, जटहा बाजार
00000
ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद प्यास लग गई। गैलरी में लगे आरओ वाटर सिस्टम तक पहुंचा तो वहां टोंटी से पानी नहीं निकल रहा था। ऐसे में पुरानी बिल्डिंग का पेयजल के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। वार्ड में लगा सिस्टम चालू होता तो परेशानी कम हो जाती।
-मंजूर हसन, पिपरहिया
00000
आईसीयू वार्ड में मां सैफुजा भर्ती हैं। यहां पेयजल के लिए लगे आरओ वाटर सिस्टम बंद पड़े हैं और बने हुए प्रसाधनों पर ताले बंद हैं। इसके चलते परेशानी हो रही है। बार-बार सीढ़ी से नीचे उतरना व चढ़ना पड़ रहा है। बंद पड़े आरओ वाटर सिस्टम व प्रसाधनों को चालू कराना चाहिए।
-रहमतुल्लाह, नेबुआ नौरंगिया पचफेड़ा
ओपीडी के बाहर गैलरी में लगे आरओ वाटर सिस्टम बंद पड़े हुए हैं। प्रसाधनों पर भी ताले लटक रहे हैं। ऐसे में पेयजल और प्रसाधन की सुविधा मेडिकल कॉलेज प्रशासन को तत्काल शुरू कराया जाना चाहिए, ताकि मरीजों व तीमारदारों को हो रही परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन

-अजय, सेवरही
कोट:-
नई बिल्डिंग में पेयजल व प्रसाधनों को चालू कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल निकासी के इंतजाम को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, इसलिए समस्या बनी हुई है। कुछ दिनों के अंदर पेयजल व प्रसाधन की समस्या दूर हो जाएगी। मरीजों को उपलब्ध संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. दिलीप कुमार, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें