फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खुले में ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा

विज्ञापन
पिपरा कनक चौराहे पर जमीन से मात्र पांच फुट की ऊचाई पर खुले में रखा गया ट्रांसफार्मर।संवाद
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। पिपरा कनक मेन चौराहे पर जमीन से महज पांच फुट की ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग नहीं होने से लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बिजली निगम से ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग कराने और उसे और अधिक ऊंचाई पर रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बंटी तिवारी, भोला गुप्ता, संतोष कुमार, सिकंदर अली, गोलू कुमार, शाहिम अली आदि ने कहा कि समउर-फजिलनगर मार्ग स्थित पिपना कनक चौराहे के पास सड़क के किनारे लगा ट्रांसफार्मर जमीन से महज पांच फिट की ऊंचाई पर रखा गया है। ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए कोई बाड़ (घेरा) आदि भी नहीं लगाया गया है। इससे लोगो में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में जेई पंकज गुप्ता ने बताया कि इसके बारे में जानकारी है। सुरक्षा का उपाय किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें