फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनगणना में सही पहचान दिलाएगा अधिकार

Mon, 11 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना ब्लाक के जंगल विशुनपुरा गांव में चौपाल जागरूक करते वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पांडेय।स्रोत-
विज्ञापन
-मुसहर समाज के उत्थान के लिए जागरूकता चौपाल, पप्पू पांडेय ने दिलाया सहयोग का संकल्प
विज्ञापन

पडरौना। जनगणना 2026-27 को लेकर मुसहर समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को पडरौना ब्लॉक के जंगल विशुनपुरा में चौपाल लगाई गई। वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने समाज के लोगों से जनगणना में अपनी सही पहचान दर्ज कराने की अपील करते हुए इसे संवैधानिक अधिकार और सरकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का बड़ा माध्यम बताया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल मंत्री मनोज कुमार गोंड ने किया। चौपाल में बड़ी संख्या में मुसहर समाज के लोग मौजूद रहे। पप्पू पांडेय ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का काम नहीं, बल्कि समाज की पहचान और अधिकारों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग सही जानकारी दर्ज कराएंगे तो सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही समाज के लोगों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग करेंगे और अपनी सही सामाजिक पहचान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू पांडेय ने बताया कि 22 मई से जनगणना संगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे, जबकि 7 मई से 21 मई तक परिवार के मुखिया द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने विशेष रूप से कॉलम नंबर 13 पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि यही कॉलम समाज की सही पहचान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि गणना अधिकारी द्वारा मांगे गए दस्तावेज बिना किसी भय या संकोच के उपलब्ध कराएं और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर शकरीम, अमर, लक्ष्मण, धर्मेंद्र, जगदेव, रामस्वरूप, कैलाश, नारायण, गोपी, मुन्ना, संजय, चंद्रशेखर, शंकर, रामायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें