फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने पोखरे से हटवाया अतिक्रमण

Mon, 01 Jan 2018 12:30 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हटवाया अ‌तिक्रमण्‍ा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडराैना।  नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर स्थित वार्ड नंबर चार अंबेडकरनगर में भरौली पोखरे की भीटें की भूमि पर अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर हटवाया। यह कार्रवाई तहसीलदार कसया के न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित होने के बाद की गई है। 
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में करीब एक बजे एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद के साथ राजस्व टीम व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भरौली पोखरे पर पहुंचे, जहां पर टीम देखकर वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने भीटा खाते की आराजी नंबर 267 की 11 डिस्मिल जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों की संचालित दुकान, गुमटी व कच्चा-पक्का निर्माण को जेसीबी व पालिका परिषद के कर्मचारियों के सहयोग से ध्वस्त कराकर हटवाया। यह कार्रवाई तहसीलदार कसया के न्यायालय से 22 अप्रैल को बेदखल करने का आदेश पारित हुआ था, उसके अनुपालन में की गई। किन्हीं वजहों से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था। 
आदेश के अनुपालन में देरी होने पर तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्व में कई बार अतिक्रमण करने वाले लोगों को हटाने के लिए आदेश दिया गया लेकिन उनकी तरफ से नहीं हटाए जाने पर राजस्व टीम की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें