फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजस्व विभाग ने खंगाला नक्शा

Sun, 31 Aug 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेमरा हर्दो गांव में उत्कर्ष सिंह की हत्या के बाद प्रशासन की सख्ती अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। तनाव और हंगामे के बीच शनिवार को राजस्व विभाग और चकबंदी की टीम गांव पहुंची। टीम ने राजस्व रिकार्ड और नक्शा खंगाला, लेकिन पैमाइश शुरू किए बिना ही लौट गई। जानकारी के मुताबिक, हत्या से पहले मृतक उत्कर्ष सिंह और आरोपी पक्ष के बीच विवाद हुआ था। पहले कहासुनी और हाथापाई हुई, इसके बाद उत्कर्ष हथियार लेकर बाहर निकले और बाइक से जा रहे आरोपी दो भाइयों पर हमला कर दिया। अचानक झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों भाइयों ने उत्कर्ष को दबोच लिया और धारदार हथियार से कई जगह वार कर दिया। सूत्रों के अनुसार उत्कर्ष की मौत दम घुटने से भी हो सकती है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोज़र कार्रवाई की मांग की। गांव पहुंची राजस्व टीम और चकबंदी विभाग ने नक्शा देखकर विवादित जमीन का जायजा जरूर लिया, लेकिन नापजोख किए बिना ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें