कुशीनगर। सेमरा हर्दों में उत्कर्ष हत्याकांड के बाद पूरे जिले में माहौल गरमाया हुआ है। हत्या के बाद ग्रामीणों की नाराजगी को दूर करते हुए जनप्रतिनिधियों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया, वहीं परिजनों को ढांढस भी बंधाया। घटना को लेकर नाराजगी सोशल मीडिया पर भी दिखी।
हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि कानून का खुले में माखौल उड़ाना इस सरकार में संभव नहीं। अपराधियों की इस सरकार में कोई जगह नहीं। मोहन वर्मा ने अपने फेसबुक पर लिखा कि इस तरह की घटना के बारे देख, सुनकर मन व्यथित हो उठता है। हमारे समाज में किसी भी प्रकार की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस तरह के अपराध अक्षम्य हैं। इस अपराध में शामिल शातिरों के प्रति कठोर कानूनी कार्रवाई हो।आगे लिखा कि कानून का खुले में माखौल उड़ाना प्रदेश सरकार में संभव नहीं है। कानून कोई हाथ में ले और शासन-प्रशासन मूक-बधिर, खामोश-मौन रहे, ऐसा हो नहीं सकता।