फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होली पर आने से ज्यादा लौटने में दिक्कत, 20 मार्च तक ट्रेनें फुल

Mon, 09 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। होली के बाद भी ट्रेनें फुल हैं। सीट के लिए यात्रियों को मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। 20 मार्च तक ट्रेनें फुल हैं तो कई गाड़ियों के एसी कोच में वेटिंग लिस्ट 50 के पार है।
विज्ञापन

होली के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। रविवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ दिखी। लंबी दूरी की ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची हुई दिखाई दी। स्लीपर, एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी कोच में वेटिंग लिस्ट 30 से 50 के पार तक पहुंच गई है।
वहीं,लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए स्टेशन पर एक दिन पहले से ही अपना नंबर लगा रहे हैं,इसके बावजूद उन्हें ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। हालात यह है कि स्टेशन से जाने वाली सभी ट्रेनों में 20 मार्च तक सभी सीटें फुल हैं। वहीं एसी द्वितीय व तृतीय श्रेणी में भी वेटिंग लिस्ट काफी ज्यादा है। इसके चलते ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री परेशान हैं, यात्राएं निरस्त करना उनकी मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कन्फर्म टिकट के लिए रविवार को रोहित, अजय, धर्मेंद्र, अखिलेश यादव, सुनील शर्मा, सतीश कुमार गौड़ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आरक्षण काउंटर खुला तो सिर्फ एक व्यक्ति को ही कन्फर्म टिकट मिला। उसके बाद वेटिंग शुरू हो गई।
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फरपुर, कोटा समेत तमाम शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन यहां एक आरक्षण काउंटर है। इसलिए यात्रियों को कन्फर्म टिकट बहुत कम मिल पाता है।
0
20 मार्च तक ट्रेनें फुल
मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 25, तृतीय श्रेणी एसी में 20 व द्वितीय श्रेणी एसी में 10 नंबर वेटिंग है। मुंबई से कप्तानगंज तक आने वाली अवध एक्सप्रेस में स्लीपर फुल, तृतीय श्रेणी एसी में 45 और द्वितीय श्रेणी एसी में 15 नंबर वेटिंग है। कप्तानगंज से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 10, तृतीय व द्वितीय श्रेणी एसी में पांच-पांच नंबर वेटिंग है। सप्तक्रांति सुपर फास्ट के स्लीपर में 50, तृतीय व द्वितीय श्रेणी एसी में 20 नंबर वेटिंग, आनंद विहार से कप्तानगंज तक आने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट व अमृत भारत एक्सप्रेस फुल हैं। जम्मू-कश्मीर से कप्तानगंज तक आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 100, तृतीय श्रेणी एसी में 35 और द्वितीय श्रेणी एसी में 25 नंबर वेटिंग, कप्तानगंज से जम्मू-कश्मीर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 19 मार्च तक सभी कोच फुल हैं।
0
टिकट लेने पहुंचे यात्री बोले
गोरखपुर से जसवंतपुर तक के लिए कन्फर्म टिकट लेना था। शनिवार को दोपहर में स्टेशन पर पहुंचकर आरक्षण खिड़की पर अपना नंबर लगाया था। मैं तीन नंबर पर था। नंबर आया तो 45 नंबर वेटिंग हो गया। -रोहित, रानीकाप

0

कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर के लिए तत्काल टिकट के लिए शनिवार दोपहर में नंबर लगाया था। दूसरे नंबर पर खड़ा था। एक नंबर को कन्फर्म टिकट मिलने के बाद वेटिंग शुरू हो गई। -धर्मेंद्र, मलुकही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें