फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वन महोत्सव का आगाज, रोपे गए फलदार पौधे

Fri, 03 Jul 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में वन विभाग की ओर से बुधवार को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन


वन महोत्सव के तहत एक जुलाई को ''''आम बहार आपके द्वार'''' अभियान चलाया गया। कसया रेंज के अंतर्गत फाजिलनगर ब्लॉक के मंगरपुर गांव में फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने आम, आंवला, अमरूद समेत विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों को आम के पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। उधर, हाटा तहसील के पिपराइचा स्थित महर्षि वाल्मीकि इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में भी वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के साथ किया गया। कार्यक्रम में अमरूद और जामुन सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वृक्ष मित्र एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.पी. सिंह तथा स्थानीय बैंक शाखा प्रबंधक संदीप रौमनियार ने छात्रों, अभिभावकों और आमजन से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें