सिधुआ बाजार में महान सम्राट अशोक की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन करते अपनी जनता पार्टी पदा
पडरौना। क्षेत्र के सिधुआ बाजार में बुधवार को अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक के शासन काल में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म को अपनाने के बाद 84 हजार स्तूप बनवाया और बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपने पुत्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका सहित अन्य देशों में भेजा था। धम्म लिपि से अनेक मानव कल्याण के साथ साथ पशुओं के लिए भी काम किया था। कार्यक्रम को डॉ. कन्हैया लाल शर्मा, जनार्दन कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, केदारनाथ कुशवाहा, अंगद चौहान आदि ने संबोधित लिया। संवाद