फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर ही करें समस्याओं का निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील में लोगों की समस्या सुनते डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मौके पर ही करें समस्याओं का निस्तारण : डीएम
विज्ञापन

राजस्वकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान देने के दिए निर्देश
पडरौना/डिबनी बंजरवा। डीएम और एसपी ने मुख्यमंत्री से हुई शिकायतों के निस्तारण के लिए बुधवार को तमकुहीराज तहसील सभागार में बैठक की। बैठक में मौजूद राजस्व कर्मियों को डीएम ने शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
डीएम रमेश रंजन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई शिकायतों से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि तमकुहीराज तहसील से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सभी कानूनगो और लेखपालों को अपडेटेड रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मौके पर ही समस्या का निस्तारण हो जाना चाहिए। समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर निस्तारित करने से शिकायतों में कमी आएगी।
विज्ञापन

डीएम ने तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के कानूनगो, लेखपाल तथा सभी संबंधित थानाध्यक्षों से समस्याओं की औसत मासिक संख्या व समय से निस्तारण नहीं हो पाने का कारण पूछा। तुर्कपट्टी के कानूनगो अयोध्या प्रसाद की तरफ से क्षेत्र में शिकायतों की संख्या संबंधी गलत आंकड़ा देने पर निलंबन के लिए तमकुहीराज के एसडीएम को निर्देशित किया गया। डीएम ने कुछ समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम राय भी शामिल हुए।
डीएम ने उपस्थित अधिकारियों, कानूनगो, लेखपाल और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों की संख्या में कमी लाई जाए। लेखपाल व कानूनगो से कहा कि मौके पर जब तक कार्यवाही पूर्ण न हो, अपूर्ण रिपोर्ट न भेजें। जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण से पहले सुनिश्चित करें कि दोनों पक्ष मौके पर मौजूद हों। भूमि की पैमाइश के लिए समय का निर्धारण करें और पैमाइश के वक्त दोनों पक्ष के साथ-साथ तीसरी पार्टी की भी मौजूदगी हो। ऐसी सार्वजनिक जमीन, जो खाली करवाई जा चुकी है, फिर भी अतिक्रमण बरकरार है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम तथा तहसीलदार के कोर्ट में आए मामलों का निस्तारण भी शीघ्रता से किया जाए। लेखपाल और कानूनगो अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष से मिलकर उन ग्रामों की सूची तैयार करवाएं, जहां से अधिकतम संख्या में आवेदन आते हों। डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को विवादित गांव में विजिट करने के लिए कैलेंडर तैयार करने को कहा।
एसपी धवल जायसवाल ने उपस्थित थानाध्यक्षों, लेखपाल व कानूनगो से कहा कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करावें, जिससे आवेदन की संख्या में कमी आए। समस्याओं को टाला नहीं जाए, बल्कि उसका त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। राजस्व व पुलिस विभाग समस्याओं का मौके पर निस्तारण का प्रयास करे।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम देवी दयाल वर्मा, तमकुहीराज के एसडीएम व्यास नारायण, सीओ जितेंद्र कालरा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें