फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिर छिपाने के लिए प्लास्टिक का सहारा ले रहे लोग

विज्ञापन
सरपतही खुर्द गांव के भरपटिया टोला के लोग मंगलवार को झोपड़ियों में आग लगने के बाद लोग तिरपाल और पा? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सिर छिपाने के लिए प्लास्टिक का सहारा ले रहे लोग
विज्ञापन

पिपरा बाजार। सरपतही खुर्द गांव के भरपटिया टोला के लोग अगलगी का कहर भुला नहीं पा रहे हैं। कल तक जो खुशहाल थे, अब मजबूर हैं। गांव में सन्नाटा है। सर्दी के मौसम में सिर छिपाने के लिए लोग प्लास्टिक का सहारा ले रहे हैं। उनका भोजन दूसरे लोगों के भरोसे चल रहा है। गांव के बच्चे खेलना-कूदना भूलकर कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए प्लास्टिक के नीचे समय काट रहे हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के भरपटिया टोला में मंगलवार को हुई अगलगी में रामवृक्ष, विनोद, मुकेश, धर्मेंद्र, सुधीर, गोपाल, गोविंद, ठाकुर, अजय, फेकू, शैलेश, जीउत की रिहायशी झोपड़ियां सहित सब कुछ जल गया। बच्चे भूखे पेट कड़ाके की ठंड में परेशान हैं। हालांकि कुछ सामाजिक कार्यकर्ता और पीड़ितों के रिश्तेदारों की ओर से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अग्नि पीड़ितों के मुताबिक कुल 13 झोपड़ियां जलीं हैं। इसमें हजारों रुपये नकद, जेवरात सहित लाखों के सामान जल गए। घटना के बाद सचिव व लेखपाल मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर वापस लौट गए। गांव के संजयधर दूबे, वेदप्रकाश, राकेश मिश्र, शशिप्रताप मिश्र ने प्रशासन को संवेदहीन बताते हुए कहा कि आग की घटना के 24 घंटे बाद भी जिले के जिम्मेदार गांव में नहीं पहुंचे हैं। लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें