फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें

विज्ञापन
समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। स्रोत- सूचना विभाग - फोटो : family
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ितों की फरियाद सुनीं। वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जन सुनवाई के दौरान संयुक्त रूप से कहा कि थाना समाधान दिवस पर राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया।
इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, सीओ खलीलाबाद अमित कुमार सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश

महुली। एसडीएम डॉ. सुनील कुमार और सीओ अभय नाथ मिश्र की मौजूदगी में शनिवार को महुली थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें आए फरियादियों की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में 12 से अधिक फरियादियों ने शिकायत अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की। इसमें राजस्व सहित अन्य मामले शामिल रहे। एसडीएम ने फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के जरिये मामले के निस्तारण का भरोसा दिया। अपराध से संबंधित मामलों में सीओ अभय नाथ नाथ मिश्र ने संबंधित मातहतों को जरूरी निर्देश देते हुए पीड़ितों की समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान एसओ दुर्गेश पांडेय और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें