फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर होकर गलत का करें प्रतिकार : बालमुकंद

Wed, 06 Dec 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से मंगलवार को उदित नारायण इंटर काॅलेज परिसर में मिशन साहसी मेगा इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने निडर होकर गलत का प्रतिकार करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव बालमुकुंद पांडेय ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए बालिकाओं को साहसी बनना होगा। संकट काल में साहस के साथ धैर्य भी जरूरी है। इसलिए झांसी की रानी की तरफ से निडर होकर गलत का प्रतिकार करें। उन्होंने कहा कि नारी मां दुर्गा, काली, लक्ष्मी व सरस्वती का प्रतिरूप होती हैं। माता पिता व गुरु की बातों का अनुसरण कर अपनी समस्या उन्हें बताएं। कार्यक्रम को एसपी धवल जायसवाल, प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद ट्रेनर पप्पू कुमार ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए कई उपाय बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. निगम मौर्य ने किया। इस दौरान जिला प्रमुख एबीवीपी डाॅ. अजय सिंह, सुमित त्रिपाठी, अनुप, मनीष, धन्नू गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, आनंद शुक्ला, अंकित मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें