फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क से पांच मीटर दूर पहुंची बांसी नदी

Wed, 06 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जोगनी से गोलाघाट जाने वाली मार्ग से सटकर बहती बांसी नदी।
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जोगनी-गोलाघाट मार्ग पर बांसी नदी का खतरा बढ़ता जा रहा है। नदी सड़क से महज पांच मीटर की दूरी पर बहने लगी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि मानसूत्र के पहले नदी का कटान रोकने का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया तो सड़क टूट जाएगी, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामाजी निषाद, सरल शर्मा, सुदामा यादव, ध्रुव निषाद, पन्नालाल यादव, प्रमोद सिंह, विवेक यादव, विश्वनाथ चौधरी, केदार ब्यास, आमोद दुबे आदि ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से बाढ़ व नदी का रुख बदल दिया है। इसके कारण नदी का रुख अब जोगनी गोलाघाट मार्ग की ओर हो गया है। इसके चपेट में आए कई किसानों की उपजाऊ भूमि नदी के कटान की भेंट चढ़ गई है। अब नदी सड़क से मात्र पांच मीटर की दूरी पर आकर बहने लगी है। इससे सड़क पर नदी का खतरा बढ़ता जा रहा है। द्वारिका सिंह बताया कि इस क्षेत्र में यह सड़क राजपुर बगहा, राजपुर खाश, गोला घाट, इमिलिया टोला, तीनटोलियां, जोगनी, प्रभुनाथ चौराहा, नरवाजोत, नौका टोला, बुटन टोला आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं। यदि आगामी मानसून सत्र के पहले नदी के कटान को रोकने और सड़क की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही किया गया लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई एसके यादव ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नही है। मानसून सत्र के पहले वहां सुरक्षा कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें