फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धार्मिक टिप्पणी पर हिंदू संगठनों में नाराजगी

Wed, 28 Aug 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली के सुकरौली कस्बे के रहने वाले एक अस्पताल संचालक ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जन्माष्टमी पर्व और हिंदू त्योहारों को लेकर टिप्पणी कर दी। इससे क्षेत्र के हिन्दू संगठनों के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। मामले में नाराज लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गिदहा धनहा गांव के रहने वाले कुंवर प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुकरौली कस्बे में एक अस्पताल चलाने वाले व्यक्ति पर फेसबुक आईडी से जन्माष्टमी के दिन धार्मिक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। बताया है कि एक के बाद एक लगातार टिप्पणी किए जाने से हिन्दू समाज के लोग मर्माहत हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें