फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन पिकअप पर लदे नौ पशु बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाने की पुलिस ने एनएच-28 पर विशुनपुर कट के पास से तीन पिकअप पर लदे नौ पशुओं को बरामद करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को कसया पुलिस को यह सूचना मिली कि तीन पिकअप से प्रतिबंधित पशुओं को लेकर तस्कर बिहार की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने विशुनपुर कट के पास घेराबंदी कर पिकअप की तलाश में जुट गई। इसी दौरान तीनों पिकअप आते दिखें। जिसे रोककर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसमें से नौ प्रतिबंधित पशु पाए गए। एक-एक पिकअप में बैठे तीन अंतरराज्यीय पशु तस्करों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान पवित्र सिंह व जगदीश सिंह निवासी अड़इचा दोराहा लुधियाना पंजाब तथा रघुवीर राय निवासी केदनपुरा थाना अकीलपुर पटना बिहार के रूप में हुई है। इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पिकअप को जब्त कर पशुओं को मुक्त कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, एसआई रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल साहिल यादव, कांस्टेबल अमित कुमार यादव, राहुल पांडेय, उमेश सिंह, राहुल प्रजापति, मयंक दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें