फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर फटकार

Sun, 05 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। नगर पंचायत दुदही के वार्ड नंबर पांच में सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। तीन सफाई नायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने आगे लापरवाही बरते जाने पर निलंबन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दुदही के वार्ड नंबर पांच के लोगों ने नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम से शिकायत किया था कि वार्ड में अच्छे से सफाई कार्य नहीं हो रहा है। इस शिकायत के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पूरे वार्ड का निरीक्षण किया और वार्ड में सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके अलावा तीन सफाई नायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगी। इस दौरान सभासद दिवाकर मद्धेशिया, उपेन्द्र गुप्ता, सलामत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें